{"_id":"67ab8a7880df94ae280c4003","slug":"there-will-be-no-shortage-of-water-in-the-base-hospital-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-617102-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बेस अस्पताल में नहीं होगी पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बेस अस्पताल में नहीं होगी पानी की किल्लत
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट में साढ़े तीन लाख लीटर क्षमता का पानी का टैंक निर्माणाधीन है। इससे बेस चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारी, डॉक्टर, मरीज एवं तीमारदारों और मेडिकल छात्र-छात्राओं को पानी की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हवाले से बताया कि श्रीकोट में टैंक का निर्माण कार्य जोरों पर हैं। कहा बेस अस्पताल के लिए पहले ढाई लाख लीटर क्षमता के दो टैंक अलग-अलग बने हुए थे। जिनसे बेस अस्पताल के मरीज, कर्मचारी आदि के लिए पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही थी।
साथ ही टैंक से पानी का भी रिसाव काफी मात्रा में हो रहा था। जिसको देखते हुए बेस अस्पताल के ऊपर साढ़े तीन लाख लीटर पानी का एक टैंक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिंकवाण, श्रीकोट की पूर्व प्रधान राजेश्वरी रावत, राजेंद्र बिष्ट, त्रिलोक दर्शन थपलियाल, गुड्डी गैरोला, सुनीता गैरोला, विभोर बहुगुणा, परमेश्वरी देवी, शकुंतला रावत, सुमन आदि ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया।