फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   There is a lot of scope for improvement in health and education in the mountain: Ramdev

पहाड़ में स्वास्थ्य एवं शिक्षा में सुधार की गुजांइश: रामदेव

Thu, 27 Aug 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
There is a lot of scope for improvement in health and education in the mountain: Ramdev
श्रीनगर। योगगुरु बाबा रामदेव का मानना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं शिक्षा की स्थितियों को और बेहतर करने की जरूरत है। आधारभूत संसाधन, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार की बहुत गुंजाइश है।
विज्ञापन

बाबा रामदेव इन दिनों देवप्रयाग के समीप मूल्यागांव में पतंजलि गुरुकुलम में बच्चों और स्टाफ के साथ दिन बिता रहे हैं। वे 30 अगस्त तक यहीं रहेंगे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति समाज और सरकारों की जागरूकता जितनी होनी चाहिए, उतनी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में 25 से 30 करोड़ कोरोना पॉजिटिव होकर निगेटिव हो चुके हैं। उनके भीतर एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है, जो काम वैक्सीन से होना था, वो काम लोगों की इम्युनिटी से हो रहा है। लोग सेहत पर ध्यान दे रहे हैं। वह प्रणायाम कर रहे हैं। खानपान पर ध्यान दे रहे हैं। यही कारण है कि हिंदुस्तान में रिकवरी रेट सबसे ज्यादा और डेथ रेट सबसे कम है। सर्वे से पता लग रहा है कि हमारी करीब एक चौथाई आबादी ठीक हो चुकी है। उन्हें विश्वास है कि एक दिन कोरोना का पैनिक खत्म हो जाएगा और वैक्सीन की शायद भारत को जरूरत ही न पड़े।
विज्ञापन

बाबा ने नीट और जेईई का समर्थन किया। कोरोना काल में विकास को बाधित नहीं कर सकते हैं। करियर के लिए जरूरी परीक्षाएं होनी चाहिए। जिंदगी की रफ्तार नहीं थमनी चाहिए। कोरोना से डरे नहीं, इसके साथ जीना सीखना होगा। यह सृष्टि से मिटेगा नहीं। यह हेपिटाइटिस, एचआईवी या टीबी तरह रहेगा। इसलिए लोग अपनी इम्युनिटी बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed