फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The young man who came to Pauri to meet the fiance was found dead in the hotel

मंगेतर से मिलने पौड़ी आया युवक होटल में मृत मिला

Fri, 03 Sep 2021 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to Pauri to meet the fiance was found dead in the hotel
मंगेतर से मिलने पौड़ी आया युवक होटल के एक कमरे में मृत मिला। युवक की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन प्रथमदृष्ट्या हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग के संकरोड़ी गांव निवासी सहदेव सिंह (28) पुत्र किशन सिंह अपनी मंगेतर से मिलने पौड़ी आया था। दोनों कोतवाली पौड़ी क्षेत्र में कोटद्वार रोड स्थित एक होटल में रुके थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद युवक दवा लेकर आया और आराम करने की बात कहते हुए मंगेतर को खरीदारी के लिए बाजार भेज दिया। युवती लौटी तो होटल का कमरा अंदर से बंद था। युवती ने कई बार अपने मंगेतर को फोन किया और दरवाजा भी खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर युवती ने होटल मालिक से बात की। होटल मालिक ने दूसरी चाबी से ताला खोला तो कमरे में युवक अचेत अवस्था में मिला। युवती और होटल कर्मचारी युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पौड़ी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्ट्या हार्ट अटैक की आशंका है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed