{"_id":"69c7c09d2ccba8995f09870d","slug":"the-water-tank-near-the-bus-stand-is-damaged-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121414-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बस अड्डे के पास लगी पानी की टंकी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बस अड्डे के पास लगी पानी की टंकी खराब
Sat, 28 Mar 2026 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 28 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित जल संस्थान की सार्वजनिक पानी की टंकी पिछले दो माह से अधिक समय से खराब पड़ी है। टोटियां ठीक न होने के कारण यहां लगातार पानी बरबाद हो रहा है लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक अनदेखी किए हुए हैं।
आनंद भंडारी, जगदीश पुरी और मनमोहन पंवार ने बताया कि टंकी में लगी दो टोटियां लीकेज कर रही हैं जबकि एक टोटी गायब है। पानी रोकने के लिए अस्थायी रूप से प्लास्टिक और कपड़ा लगाया गया है इसके बावजूद पानी बह रहा है। वहीं इस संबंध में जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि टोटियों के लिए अलग से बजट आता है। शासन से बजट मिलने के बाद शहर में जहां-जहां ऐसी समस्या होगी वहां जल्द सुधार कार्य कराया जाएगा। संवाद