{"_id":"67644e1525f072a01e017461","slug":"the-teams-of-kathud-and-kathuli-won-the-football-match-of-the-second-day-in-kot-pauri-news-c-5-1-gkp1010-574178-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कोट में दूसरे दिन का फुटबॉल मैच कठूड़ व कठुली की टीमों ने जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कोट में दूसरे दिन का फुटबॉल मैच कठूड़ व कठुली की टीमों ने जीते
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कोट ब्लॉक में आयोजित दस दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन का मैच कठूड़ व कठुली की टीमों के नाम रहा। दोनों ही टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बनाई।
कोट ब्लॉक की खेलकूद और सांस्कृतिक समिति की ओर से मिनी स्टेडियम कोट में बृहस्पतिवार को 40 प्लस आयु वर्ग की फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह नेगी ने किया। दूसरे दिन का पहला मैच कठूड़ व कोटसाड़ा की टीमों के बीच शुरू हुआ। कठूड़ ने शुरू से ही आक्रामक खेलते हुए हुए पहले ऑफ में ही गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
मैच के अंत तक कठूड़ ने एक के बाद एक कुल तीन गोल किए। जवाब में कोटसाला की टीम एक भी गोल भी नहीं कर पाई। कठूड़ ने यह मुकाबला 3-0 के अंतर से एकतरफा जीत लिया। कठूड़ से अनिल रावत, धर्मवीर नेगी व उत्तम सिंह ने गोल किए। जबकि दूसरे मैच में ओजली की टीम द्वारा प्रतिभाग नहीं करने के चलते कठुली को वाक ओवर देकर विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
मैच में ललित मोहन, राकेश बलोधी, सुरेशपाल नेगी निर्णायक रहे। इस मौके पर जगमोहन सिंह, अनिल गुसाईं, तामेश्वर आर्य, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र रावत, रतन रावत, प्रेम पंवार आदि शामिल रहे। तीसरे दिन का मैच पहाड़ी बॉयज ऋषिकेश - कोट समिति व पौड़ी यूनाइटेड - कोटसाड़ा के बीच खेला जाएगा।