फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The sword of action hanging on teachers who were absent for years

वर्षो से नदारद शिक्षको पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Sat, 11 Jun 2022 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
The sword of action hanging on teachers who were absent for years
गढ़वाल मंडल के चार जिलों में सेवारत आठ सहायक अध्यापकों को सेवा के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। ये सभी शिक्षक वर्षों से कार्यस्थल से नदारद चल रहे हैं। इनमें टिहरी जिले के 4, देहरादून के 2, पौड़ी व उत्तरकाशी के 1-1 शिक्षक शामिल हैं। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने नदारद सभी शिक्षकों को तैनाती पर उपस्थिति का पांच जुलाई तक अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन

टिहरी जिले के प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में सहायक अध्यापिका वाणिज्य के पद पर तैनात शालिनी ममर्गाइं वर्ष 2017 से नदारद चल रहीं हैं। जीआईसी काटल जौनपुर में तैनात सहायक अध्यापिका अंग्रेजी लक्ष्मी रानी साल 2019, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओनालगांव भदूरा प्रतापनगर में सहायक अध्यापक गणित धनवेश कुमार राठी वर्ष 2019 और जीआईसी हिसरियाखाल देवप्रयाग में सहायक अध्यापिका अंग्रेजी अल्का पाठक साल 2018 से अनुपस्थित चल रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद देहरादून के उच्चर माध्यमिक विद्यालय बरौंथा चकराता में तैनात सहायक अध्यापिका गणित सारिका सिरोही साल 2018, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदर्सू विकासनगर में सेवारत हिंदी की सहायक अध्यापिका निशा बछेती 2018 से विद्यालय नहीं आई है। उत्तरकाशी जिले के जीआईसी कमद डुंडा में सहायक अध्यापक सामान्य राजेश बहुगुणा साल 2018 और पौड़ी जिले के कोट ब्लाक स्थित जीआईसी बहेड़ाखाल में सेवारत सहायक अध्यापक हिंदी शैलेंद्र कुमार साल 2019 से गायब चल रहे हैं। शैलेंद्र को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट ने बताया कि आठ शिक्षक बिना किसी सूचना के वर्षों से नदारद चल रहे हैं। विभाग ने नदारद सभी शिक्षकों को आगामी पांच जुलाई तक तैनाती स्थल पर उपस्थिति देने का अंतिम मौका दिया है। अपर निदेशक ने बताया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर उपस्थिति नहीं देने पर नदारद शिक्षकों की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed