फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The post of mayor became unreserved in the newly formed Municipal Corporation Srinagar.

Pauri News: नवगठित नगर निगम श्रीनगर में मेयर पद हुआ अनारक्षित

Sat, 14 Dec 2024 10:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
The post of mayor became unreserved in the newly formed Municipal Corporation Srinagar.
पौड़ी। निकाय चुनाव की कवायद के बीच अब निकायों में मेयर व अध्यक्षों के पदों पर आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। जनपद पौड़ी के सात निकायों में मेयर के दो, नगर पालिकाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष का एक-एक पद अनारक्षित किया गया। जबकि एक नगर पालिका अध्यक्ष, दो नगर पंचायत अध्यक्ष के पद महिला आरक्षित हुए हैं।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी के सात निकायों में दो नगर निगम, दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतें शामिल हैं। इनमें निकाय चुनाव संपन्न कराए जाने को लेकर आरओ, एआरओ, प्रभारी, सह-प्रभारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात हो चुके हैं। सात निकायों में 107 वार्ड हैं। मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 73 हजार 028 है। इनमें 86891 पुरुष, 86095 महिला व 42 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। शासन ने इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए मेयर व अध्यक्षों के पदों का आरक्षण का अनंतिम प्रकाशन कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। जनपद पौड़ी में नगर निगम कोटद्वार में गत चुनाव में मेयर पद महिला आरक्षित था, जो इस वर्ष सामान्य हो गया है। नगर पालिका से नगर निगम बने श्रीनगर में भी मेयर पद सामान्य घोषित किया गया है। जबकि बीते नगर पालिका बोर्ड में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित था। नगर पालिका पौड़ी गठन के सात दशक में पहली बार पालिकाध्यक्ष पद महिला आरक्षित किया गया है। विगत चुनाव में महिला आरक्षित नगर पालिकाध्यक्ष दुगड्डा की सीट को इस बार अनारक्षित किया गया है। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक में अध्यक्ष पद महिला, नगर पंचायत सतपुली में सामान्य व नवगठित नगर पंचायत में अध्यक्ष पद महिला आरक्षित हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed