{"_id":"5fef46e38ebc3e3db60829ef","slug":"the-opening-match-in-the-name-of-the-paddles-pauri-news-drn3664071135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैडुल के नाम रहा उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैडुल के नाम रहा उद्घाटन मुकाबला
विज्ञापन
पैडुल के नाम रहा उद्घाटन मैच
क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ हुआ मकरैण मेला परसुंडाखाल शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। मकरैण मेला परसुंडाखाल का क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ आगाज हो गया है। मेले का उद्घाटन मुकाबला पैडुल की टीम के नाम रहा। प्रतियोगिता में शनिवार को बुआखाल व पैडुल बी टीम के बीच खेला जाएगा। साथ ही मेले में वॉलीबाल व फुटबाल के मुकाबलों की शुरुआत पांच जनवरी से होगी।
शुक्रवार को मकरैण मेला परसुंडाखाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विनोद दनोसी ने किया। उन्होंने मेला समिति को सहयोग स्वरूप 2100 की धनराशि प्रदान की। टॉस जीतकर भैंसरों की टीम ने पैडुल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पैडुल की टीम ने निर्धारित ओवरों में 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भैंसरों की टीम 57 रन पर सिमट गई। इस प्रकार पैडुल की टीम ने उद्घाटन मुकाबला अपने नाम कर अगले दौर में प्रवेश किया। मकरैण मेला समिति के अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत व सचिव प्रशांत रावत ने कहा कि मेले में 5 जनवरी से कंडारा में फुटबाल और परसुंडाखाल में वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू होगी। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि अमित तोपाल, भाष्कर बहुगुणा, समिति उपाध्यक्ष संजय कठैत, विकास चौहान, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुर्साइं, सह सचिव प्रभात रावत आदि मौजूद रहे।