फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Thalisain triumphs in folk dance at the youth festiv

युवा महोत्सव : थलीसैंण ने लोक नृत्य में मारी बाजी

Sun, 25 Oct 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 25 Oct 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Thalisain triumphs in folk dance at the youth festiv
पौड़ी। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का समापन हो गया। इस दौरान लोक नृत्य प्रतियोगिता में थलीसैंण विकासखंड ने प्रथम, बीरोंखाल ने द्वितीय और खिर्सू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन में बीरोंखाल विकासखंड प्रथम, कोट द्वितीय और पौड़ी तृतीय स्थान पर रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में कल्जीखाल के सुमित ने प्रथम, पौड़ी की खुशबू ने द्वितीय और कोट की विदुषी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में पोखड़ा विकासखंड ने प्रथम, बीरोंखाल ने द्वितीय और एकेश्वर ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोकगीत प्रतियोगिता में पाबौ विकासखंड प्रथम, द्वारीखाल द्वितीय और पोखड़ा तृतीय स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में संजना ने प्रथम, तापोसी किंगर ने द्वितीय और पारस रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान सिंह गुसाईं, नरेश रावत, अजयपाल असवाल, दिनेश चौहान, दिनेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed