फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The former cheap-gull seller was taking ration by making a fake card

फर्जी कार्ड बनाकर राशन ले रहा था पूर्व सस्ता-गल्ला विक्रेता

Wed, 23 Jun 2021 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The former cheap-gull seller was taking ration by making a fake card
उरेगी गांव में एक पूर्व सस्ता-गल्ला विक्रेता फर्जी राशन कार्ड बनाकर राशन का कोटा ले रहा था। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है। खुलासा हुआ तो एडीएम ने डीएसओ को पूर्व सस्ता-गल्ला विक्रेता पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विक्रम सिंह की ओर से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत पूर्व सस्ता-गल्ला विक्रेता की ओर से फर्जी कार्ड बनाकर राशन लेने का मामला सामने आया है। मामला सामने आया तो ब्लाक पौड़ी के उरेगी गांव के पूर्व सस्ता-गल्ला विक्रेता अनूप सिंह के खिलाफ अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। बताया गया कि मिड-डे मील के तहत स्कूल में चावल वितरण को लेकर अनियमितता का दोषी मिलने पर उक्त विक्रेता का लाइसेंस फरवरी 2018 में निरस्त कर दिया गया था। जिलापूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि गायत्री देवी के नाम से फर्जी राशन कार्ड बनाया गया है, जिससे उक्त पूर्व विक्रेता लगातार राशन लेता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed