{"_id":"6960e96173a63c6eb80c1485","slug":"the-forest-department-killed-the-maneater-in-dobhal-dhandri-pauri-news-c-51-1-pri1002-112787-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: डोभाल ढांडरी में वन विभाग ने आदमखोर को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: डोभाल ढांडरी में वन विभाग ने आदमखोर को किया ढेर
Fri, 09 Jan 2026 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 09 Jan 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी रेंज कार्यालय में शूट कर लाया गया आदमखोर गुलदार - स्रोत जागरूक पाठक।
पौड़ी। जिला मुख्यालय से सटे डोभाल ढांडरी गांव में वन विभाग की टीम ने आदमखोर गुलदार को ढेर कर दिया है। विभाग को करीब डेढ़ महीने बाद गुलदार को मारने पर कामयाबी मिल पाई। बीते 21 नवंबर को गुलदार ने भगवान देवी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल किया था।
डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि वन प्रभाग के पौड़ी रेंज नागदेव के डोभाल ढांडरी गांव में गुलदार की घटना के बाद लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए गुलदार को मारने की अनुमति दी थी। इसके लिए करीब डेढ़ महीने तक विभागीय टीमों ने गश्त के साथ ही पांच पिंजरे, 15 कैमरा ट्रैप, चार लाइव सोलर सीसीटीवी कैमरे और लगातार पगचिह्नों की निगरानी की जा रही थी। गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व व रुद्रप्रयाग से भी विभागीय विशेषज्ञों को टीम में शामिल किया गया था। बताया कि बीते बृहस्पतिवार करीब साढ़े 10 बजे विभागीय टीम ने आदमखोर को ढेर कर दिया। बताया कि आदमखोर नर गुलदार की उम्र करीब 10 साल थी।