फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The fair will be held on 13-14 January at Ghoogalikhal in Pauri

पौड़ी के घुसगलीखाल में 13-14 जनवरी को आयोजित होगा मेला

Mon, 21 Dec 2020 10:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
The fair will be held on 13-14 January at Ghoogalikhal in Pauri
पौड़ी के घुसगलीखाल में आयोजित होने वाले मकरैण मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले को इस वर्ष कोरोना काल के चलते मात्र दो दिनों में सीमित किया गया है। बावजूद इसके मेले में ढोल सागर, थड़िया-चौंफला, क्रिकेट, हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर घुसगलीखाल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के संरक्षक सीताराम जुयाल ने की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष नेत्र सिंह ने समिति का विस्तार करते हुए मकरैंण मेला समिति के संयोजक अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल को मेला समिति का सलाहकार, कैलाश सुंद्रियाल को संयोजक, मुकेश रावत को सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। इसके अलावा नीरज पटवाल को खेल समिति का अध्यक्ष, कुसुम नेगी को महिला संगठन मंत्री बनाया गया। समिति के सचिव कमल रावत ने बताया कि मां दुर्गा की विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद आगामी 27 दिसंबर से मकरैण मेले के खेलो का शुभारंभ किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट, वालीबाल, हाफ मैराथन दौड़, महिला व पुरुष रस्सा कशी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सचिव रावत ने बताया कि मेले का विधिवत शुभारंभ 13 जनवरी को होगा, जिसमें महिला मंगल दलों द्वारा थाडिया, चौफला व बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी। कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन मेले में ढोल सागर मुख्य आकर्षण रहेगा। इस मौके पर समिति सुदामा सिंह, सीता राम जुयाल, संजय पटवाल, भूपेंद्र सिंह, मनमोहन रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed