फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The coordinators took care of the clash of Mahila Congress

महिला कांग्रेस के घमासान की समन्वयकों ने ली सुध

Wed, 07 Jul 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
The coordinators took care of the clash of Mahila Congress
जिला महिला कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर चल रहे घमासान को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के बीच सामंजस्य बनाने को लेकर दिल्ली से दो समन्वयक भेजे हैं। समन्वयकों ने दोनों पक्षों से बातचीत की है।
विज्ञापन

जिला महिला कांग्रेस कमेटी में जिलाध्यक्ष पद पर घमासान चल रहा है। जिले में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर नीलम रावत की नियुक्ति दोबारा हुई है। इसके बाद से ही कांग्रेस महिला कार्यकर्ता दो गुटों में नजर आ रही हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव सरिता नेगी व निर्वतमान जिलाध्यक्ष कमला रावत ने जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के खिलाफ मोर्चा खोला है। नीलम रावत की ताज पोशी से नाराज गुट ने विरोध स्वरूप अपने ही प्रदेश प्रभारी तक का पुतला भी फूंका था। इस पूरे प्रकरण को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय समन्वयक रेनू सूद व पूजा सकलानी को स्थिति का जायजा लेने पौड़ी भेजा। बुधवार को दोनों समन्वयकों ने पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की। राष्ट्रीय समन्वयक पूजा सकलानी ने बताया कि यह आपसी मामला है। पार्टी का कार्य सबको जोड़ना है। हमारे लिए सब बराबर हैं। हालांकि सकलानी ने पौड़ी आने का मुख्य कारण 2022 के विधान सभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed