Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Only 13 complaints reached the public meeting

Pauri News: जनता दर्शन में पहुंची महज 13 शिकायतें

Mon, 16 Nov 2026 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 16 Nov 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Only 13 complaints reached the public meeting
पौड़ी। इस हफ्ते के जनता दर्शन कार्यक्रम में महज 13 शिकायतें ही दर्ज हुईं। लोगों ने डीएम को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने सभी शिकायतों को सुन संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने लोगों की समस्याओं को सुना। पूर्व जिपं सदस्य संजय डबराल ने कल्जीखाल ब्लॉक के बेताल- बौंसाल- मुंडनेश्वर मोटर मार्ग पर बाजार के आसपास सड़क के सुधारीकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

सुमाड़ी निवासी विपुल जोशी ने बताया निर्माणाधीन एनआईटी के लिए प्रतिदिन लाखों लीटर भूजल दोहन किया जा रहा है। जिससे क्षेत्र के प्राकृतिक जलस्रोत सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं। कोट ब्लॉक के खोला गांव निवासी रोहित कुमार ने क्षेत्र में बिजली बाधित रहने की समस्या उठाई। डीएम ने संबंधित विभागों को तत्काल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम पीआर चौहान, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ रमेश चंद, सीएमओ डॉ. मेघना असवाल, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, सीईओ अत्रेश सयाना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed