फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The accused of raping a teenager and committing POCSO is acquitted

Pauri News: किशेारी से दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी दोषमुक्त

Fri, 28 Mar 2025 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The accused of raping a teenager and committing POCSO is acquitted

विज्ञापन
पौड़ी। थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव की किशोरी के अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी दोषमुक्त हो गया है। विशेष सत्र न्यायाधीश पौड़ी की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। थाना पैठाणी क्षेत्र में दिसंबर 2022 में किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया था।

थाना पुलिस पैठाणी को चार दिसंबर 2022 को क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण ने एक तहरीर सौंपी थी। जिसमेंं ग्रामीण ने बताया था कि तीन दिसंबर को दोपहर दो बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से बिना कुछ बताए, कहीं चली गई। जिसकी परिजनों ने हर संभावित स्थल पर तलाश की। लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया। साथ ही उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र के एक युवक पर किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना पैठाणी पुलिस ने आरोपी युवक को 12 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया था। साथ ही किशोरी को सकुशल स्वजनों के सुपुर्द कर दिया था। आरोपी 15 फरवरी 2023 से जमानत पर रिहा हो चुका है। विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) पौड़ी की अदालत ने दोनों पक्षों की बहस, गवाहों के बयान व साक्ष्यों का अवलोकन में पाया कि मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। अदालत ने आरोपी को अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो के आरोपोंं से दोषमुक्त करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed