फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The abandoned dog could not be caught by the corporation's team.

Pauri News: निगम की टीम की गिरफ्त में नहीं आया लावारिस कुत्ता

Mon, 19 Feb 2024 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
The abandoned dog could not be caught by the corporation's team.
बिलकेदार क्षेत्र में निगम की टीम ने कुत्ता पकड़ने के लिए चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन

श्रीनगर। बिलकेदार क्षेत्र में लोगों के लिए मुसीबत बना लावारिस कुत्ते को नगर निगम की टीम नहीं पकड़ पाई है। इस दौरान टीम में मौजूद पशु चिकित्सक ने लावारिस कुत्ते के काटने से घायल हुए एक पालतू जानवर को रेबीज के इंजेक्शन लगाया।

बिलकेदार क्षेत्र में शनिवार को पहुंचे लावारिस कुत्ते ने अब तक दलबीर भंडारी, सुनील सकलानी, सोनू भंडारी व अभिनव समेत सात लोगों को काटकर घायल किया। इसी तरह रविवार को भी कुत्ते ने तीन लोगों को काटा। दो दिन में कुत्ते ने कुल दस लोगों को अपना निशाना बनाया। कुत्ता पालतू जानवरों को भी काट रहा था। लोग कुत्ते के डर से अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे। लोगों ने नगर निगम से कुत्ते से निजात दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर निगम की टीम पशु चिकित्सक के साथ बिलकेदार पहुंची। इस दौरान टीम ने कुत्ते को पकड़ने के जाल व लाठी डंडों के साथ उन स्थानों पर दोपहर करीब ढाई बजे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी श्रीकोट डाॅ. उत्तम कुमार ने बताया कि कुत्ते ने एक गोवंश को भी काटा, जिसे रेबीज का इंजेक्शन लगाकर अलग से शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि ग्रामीणों से कुत्ते के फिर दिखाई देने पर नगर निगम को सूचना देने की अपील की गई है, जिस पर नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़ सके। इस दौरान टीम में स्वास्थ्य निरीक्षक नगर निगम शशि पंवार, दाता राम, राजेश कुमार, संजीव, रोहित आदि मौजूद रहे।






गुलदार और कुत्ते से निजात दिलाने की मांग
श्रीनगर। क्षेत्र में खौफ बनकर घूम रहे गुलदार और लावारिस कुत्ते से निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का मूवमेंट बना हुआ है। बावजूद वह वन विभाग की गिरफ्त से बाहर है। गुलदार के बाद बिलकेदार क्षेत्र में पिछले तीन दिन से लावारिस कुत्ता लोगों के लिए मुसीबत बना है। लोगों में अब गुलदार के साथ लावारिस कुत्ते का भी खौफ है। उन्होंने जल्द ही क्षेत्रवासियों को गुलदार के साथ लावारिस कुत्ते के खौफ से निजात दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष व्यापार सभा श्रीनगर वासुदेव कंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण, मंडल महामंत्री सौरभ पांडे, सौरभ सिंह बिष्ट, पूजा बडोनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed