फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   terrorist problem

आतंकियों का ऑडियो वायरल, अपहृत जवान की हत्या का दावा

विज्ञापन
terrorist problem
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से 7 दिन पहले आतंकियों द्वारा अपहृत किए गए सेना के जवान का अभी कोई सुराग नहीं लग पाया। हालांकि रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में खुद को आतंकी बताने वाले ने जवान की हत्या कर अज्ञात स्थान पर दफनाने का दावा किया है। इस ऑडियो की अभी तक किसी पुलिस या सैन्य अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। उधर सेना के जवान की तलाश जारी है।
विज्ञापन

टेरिटोरियल आर्मी की 162वीं बटालियन के जवान शाकिर मंजूर का 2 अगस्त की रात अपहरण किया गया था। कुलगाम में उनकी ब्रेजा गाड़ी जली हुई मिली थी। शुक्रवार को ही जवान के कपडे़ शोपियां के लंडूरा गांव में एक सेब के बगीचे से मिले थे। लोगों के बुलाने पर परिवार ने कपड़े जवान के होने की शिनाख्त की थी। इसके बाद साकिर के पिता मंजूर अहमद ने आतंकियों से उनके बेटे को लौटाने की अपील की थी। साथ ही कहा था कि अगर उनका बेटा उनके पास है तो जानकारी दें, अगर मार दिया है तो भी बताएं। बेटे के शव पर उनका अधिकार है।
विज्ञापन

-सेना आतंकियों के शव नहीं लौटाती हम भी नहीं लौटाएंगे
अब रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में खुद को आतंकी बताने वाला कह रहा है कि जवान का हमने अपहरण किया। उस पर हमारी काफी समय से नजर थी। उसके शव को हमने किसी अज्ञात स्थान पर दफना दिया। हम चाहते हैं कि हत्या की बात पता चलने पर जवान के घर पर भीड़ जमान न हो, क्योंकि इस समय कोरोना का कहर है। आतंकी आगे कहता है कि अगर पुलिस और सेना किसी ऑपरेशन में किसी आतंकी को मारती है तो उसका शव घरवालों को नहीं सौंपा जाता, वैसे ही हम भी शाकिर की लाश को घरवालों के सुपुर्द नहीं करेंगे। उधर पुलिस और सेना जवान की तलाश में शोपियां और इसके आसपास के इलाके में अभियान जारी रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed