{"_id":"5f2088008ebc3e9fde7061a1","slug":"terrorist-problem-shrinagar-news-jmu215348762","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारे आतंकी के पिता ने भी थामा हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारे आतंकी के पिता ने भी थामा हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में 19 जुलाई से लापता अब्दुल हमीद चोपन (48) आतंकी बन गया है। उसने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का दामन थाम लिया है। हमीद का बेटा आदिल भी आतंकी था। वह वर्ष 2017 में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। कश्मीर में इतनी उम्र के व्यक्ति द्वारा आतंक की राह पकड़ने का यह पहला मामला है।
परिवार वालों ने बताया कि अब्दुल हमीद चोपन 19 जुलाई को अपने धान के खेत में सिंचाई के लिए गया था, उसके बाद से वह लापता है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। हमने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, हमीद का बेटा आदिल चोपन हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी था। 20 नवंबर 2017 को वह त्राल के गुर्जर बस्ती इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान मारा गया था। इससे पहले वह मई 2017 में त्राल के सैमोह गांव में मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। अब्दुल का बहनोई मकबूल चोपन भी जैश कमांडर था, वह पिछले माह ही एक मुठभेड़ में मारा गया था।