{"_id":"5f20874a8ebc3e63dd0c02a2","slug":"terrorist-problem-shrinagar-news-jmu2153482164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में चस्पा किए धमकी भरे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में चस्पा किए धमकी भरे पोस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले के गूड़ियन और नागनी इलाके में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से धमकी भरे पोस्टर चिपकाए गए हैं। उर्दू और अंग्रेजी में प्रकाशित इन पोस्टरों में आम जनता को सियासत और सुरक्षाबलों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों से नाचने-गाने की वीडियो अपलोड न करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किश्तवाड़ थाना प्रभारी एजाज अहमद के अनुसार, ये पोस्टर एक वाहन और एक मकान के मुख्य गेट पर चस्पा मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें हटा दिया है। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बीते दो साल में आतंकियों ने यहां कई घटनाओं को अंजाम दिया है। इसमें भाजपा नेता परिहार बंधुओं, आरएसएस नेता और उनके अंगरक्षक की हत्या, डीसी के अंगरक्षक और पीडीपी नेता के अंगरक्षक की राइफल छीनना और उन्हें बंदी बनाना शामिल है। हालांकि इन वारदातों में शामिल तीन आतंकियों को रामबन जिले के बटोत के पास मार दिया गया था, लेकिन अभी भी किश्तवाड़ में तीन से चार आतंकी सक्रिय बताए जा रहे हैं। इसमें तीन दशक से सक्रिय आतंकी मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरूड़ी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वह अभी भी युवाओं की आतंकी गुट में भर्ती कर रहा है।