फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tender issued for construction of bridges on Gahad Palyapatala motorway

गहड़ पल्यापटाला मोटर मार्ग पर पुलों के निर्माण की निविदा जारी

Mon, 18 Oct 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Tender issued for construction of bridges on Gahad Palyapatala motorway
विकास खंड कीर्तिनगर के लोस्तु बडियागढ़ क्षेत्र के 10 गांवों को जोड़ने वाले देवगढ़ी पल्यापटाला मोटर मार्ग पर विभाग ने दो पुलों के निर्माण की निविदाएं जारी कर दी हैं। अगले माह के अंत तक इन पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वर्ष 2018 में क्षेत्र के गहड़, देवगढ़ी, खोला, परिपुंडोली, पल्यापटाला, भराखील, मोलधार, सरमोली, डांडाखील गांवों के मोटर मार्ग का निर्माण शुरू हुआ था। करीब साढ़े 10 किमी मोटर मार्ग पर कटिंग का कार्य अंतिम चरण में है जबकि विभाग की ओर से मार्ग पर तीन किलोमीटर पेंटिंग का काम भी किया गया है लेकिन मार्ग पर पड़ने वाले दो पुलों का निर्माण न होने से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। अब विभाग ने पुलों के निर्माण की निविदाएं जारी कर दी हैं। पीएमजीएसवाई लोनिवि कीर्तिनगर के सहायक अभियंता हेमंत नौटियाल ने बताया कि मार्ग के किलोमीटर पांच पर 213 लाख की लागत से 24 मीटर स्पान और किलोमीटर नौ में 258 लाख की लागत से 30 मीटर स्पान का स्टील गार्डर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। इसके लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं। एक माह बाद पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नौटियाल ने बताया कि मार्च 2022 तक मार्ग पर पेंटिंग का काम पूरा कर विधिवत यातायात शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed