फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Team inspects nursing college, report sent to university

टीम ने किया नर्सिंग कालेज का निरीक्षण, विवि को भेजी रिपोर्ट

Wed, 16 Dec 2020 09:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Team inspects nursing college, report sent to university
हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विवि के विशेषज्ञों की टीम ने जनपद पौड़ी के नवनिर्मित नर्सिंग कालेज परिसर का निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण में कालेज को कक्षाओं के संचालन के लिए उपयुक्त पाते हुए निरीक्षण रिपोर्ट विवि को भेज दी है। कालेज की प्राचार्य ने बताया कि नए वर्ष से कालेज में कक्षाओं के संचालन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। कालेज में स्वीकृत बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों के सापेक्ष 30 प्रवेश भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

पौड़ी जनपद के नवनिर्मित नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट परिसर में कक्षाओं के संचालन के प्रक्रियाएं तेज हो गई है। एचएनबी चिकित्सा विवि की टीम ने कालेज का निरीक्षण कर रिपोर्ट विवि को भेज दी है। नर्सिंग कालेज की प्राचार्य मनीषा ध्यानी ने बताया कि जनवरी माह से कक्षाओं का संचालन शुरू किया जायेगा। बताया कि प्रवेश प्रक्रिया स्टेट नर्सिंग कालेज चंद्रनगर देहरादून में संपन्न की जा रही है। उन्होंने कहा कि कालेज के छात्रावास ब्लाक में अभी भी कोविड केयर सेंटर संचालित किया जा रहा है, जिसे यहां से स्थानांतरित करने के लिए जिला प्रशासन ने लगातार संपर्क किया जा रहा है। विशेषज्ञों की टीम के अध्यक्ष व मेडिकल कालेज श्रीनगर के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत, नर्सिंग कालेज टिहरी की प्राचार्य सविता नाज, डा. दौलत सिंह व लोनिवि के अधिशासी अभियंता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed