फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Team from Ekeshwar block emerges victorious in district-level quiz

Pauri News: जनपद स्तरीय क्विज में एकेश्वर ब्लॉक की टीम ने मारी बाजी

Fri, 16 Oct 2026 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 16 Oct 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Team from Ekeshwar block emerges victorious in district-level quiz
पौड़ी।
विज्ञापन

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मैसमोर इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के नौ विकासखंडों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छह राउंड तक चले मुख्य मुकाबले में विकासखंड एकेश्वर की राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला विज्ञान व सूचना अधिकारी हेमंत काला, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अंशुल बिष्ट और डॉ. पंचम सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से जनपद के नौ विकासखंडों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एकेश्वर, यमकेश्वर, कोट, द्वारीखाल, दुगड्डा और थलीसैंण विकासखंड की टीमों ने अगले चरण में जगह बनाई।
विज्ञापन

दूसरे चरण की मुख्य क्विज प्रतियोगिता के छह राउंड के बाद एकेश्वर विकासखंड की राजीव गांधी नवोदय विद्यालय संतुधार की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। थलीसैंण विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज हिंवलीधार की टीम दूसरे और दुगड्डा विकासखंड की टीम तीसरे स्थान पर रही। जयदीप रावत, महेंद्र रौथान, भवान सिंह नेगी, मनोज कुमार काला, नवेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed