{"_id":"64ede390704f5078b10ec1ea","slug":"teachers-union-officials-surrounded-the-chief-treasurer-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-1198-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य कोषाधिकारी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य कोषाधिकारी को घेरा
Tue, 29 Aug 2023 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 29 Aug 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो
पौड़ी। अशासकीय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र का घेराव किया। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर बिष्ट व प्रांतीय मंत्री जगमोहन रावत ने बताया कि जिले के शिक्षकों और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। घेराव करने के दो घंटे बाद ही सभी शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन खाते में भेज दिया गया।
मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र ने बताया कि वेतन जारी करने के लिए बजट देरी से मिला। शिक्षकों-कर्मचारियों ने जब घेराव किया तो कुछ समय बाद ही बजट आ गया और उनका वेतन जारी कर दिया गया। कहा कि उनके यहां कर्मचारियों की कमी है। सितंबर माह में नए कर्मचारियों की तैनाती हो जाएगी तो समय से सबका वेतन जारी होगा। घेराव करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर बिष्ट, प्रांतीय मंत्री जगमोहन रावत, जिला मंत्री भारत बिष्ट, संजय रावत, महिपाल सिंह, संदीप मैंदोला और रमेश नेगी आदि शामिल रहे। संवाद