फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teacher's organization on compulsory retirement

अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर बिफरे शिक्षक संगठन

Mon, 04 Nov 2019 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 09:12 PM IST
विज्ञापन
Teacher's organization on compulsory retirement
जनपद के शिक्षक संगठन महकमे के अनिवार्य सेवानिवृत्ति के फैसले पर बिफर गए हैं। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ ने फैसला वापस नहीं लिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शिक्षा महकमे के शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के फैसले पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संघ ने नाराजगी व्यक्त की है। संघ का कहना है कि विभाग शिक्षकों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर रहा है। संघ के मंडल अध्यक्ष आशुतोष सेमवाल ने कहा कि अनिवार्य सेवानिवृत्ति छात्रों के हित में नहीं है। जिला मुख्य संयोजक सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार के उत्पीड़न की इस कार्रवाई को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि कर्मचारी आचरण नियमावली तो सही है, लेकिन विभाग ने जिस प्रकार के मानक निर्धारित किए हैं। वह किसी भी सूरत में बर्दास्त करने योग्य नहीं है। इस अवसर पर लक्ष्मण रावत, मुकेश बहुगुणा, भवान सिंह, मनोज काला, विश्वसेन, संग्राम सिंह, अर्जुन राणा, संदीप कुकरेती, विनय डबराल, देवेंद्र कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed