फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Teacher accused of molestation and indecency related to AD office

छेड़छाड़ व अभद्रता का आरोपी शिक्षक एडी कार्यालय से संबद्ध

Thu, 31 Dec 2020 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of molestation and indecency related to AD office
जयहरीखाल ब्लाक स्थित एक विद्यालय की दो छात्राओं से छेड़छाड़ व अभद्रता के आरोपी शिक्षक को अपर निदेशक माध्यमिक गढ़वाल मंडल कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जांच अधिकारी सीईओ पौड़ी ने मामले की जांच रिपोर्ट अपर निदेशक को सौंप दी है। उन्होंने जांच में आरोपी शिक्षक के तबादले की सिफारिश भी की है। अपर निदेशक बिष्ट ने सीईओ को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जयहरीखाल ब्लाक में एक राउमावि में अध्ययनरत कक्षा दस की दो छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिकायत की थी। मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया गया। जिले के प्रभारी सचिव व शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट ने सीईओ पौड़ी को जांच अधिकारी नामित किया था। बृहस्पतिवार को सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत ने मामले की जांच रिपोर्ट अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर बिष्ट को सौंपी। सीईओ रावत ने बताया कि आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई किए जाने तक अपर निदेशक कार्यालय पौड़ी संबद्ध किया गया है। आरोपी शिक्षक के तबादले की सिफारिश भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed