Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sweets distributed on year wise nursing recruitment

Pauri News: नर्सिंग भर्ती वर्षवार किए जाने पर बांटी मिठाई

Mon, 28 Aug 2023 07:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 07:39 PM IST
विज्ञापन
Sweets distributed on year wise nursing recruitment
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
विज्ञापन

श्रीनगर। संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने नर्सिंग की भर्ती वर्षवार किए जाने की खुशी में कार्यक्रम आयोजित किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए निर्णय को मानवता के हित में बताया है। कहा कि इस निर्णय से संविदा नर्सिंग अधिकारियाें और उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वाण ने बताया कि श्रीकोट गंगानाली के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया गया। कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने संविदा में कई वर्षों से कार्य कर रहे नर्सिंग अधिकारियों की पीड़ा को समझते हुए करीब 3 हजार पदों पर नर्सिंग की भर्ती वर्षवार की है। जबकि गत वर्ष स्वास्थ्य विभाग के 1564 पदों को वर्षवार किया गया था।
विज्ञापन

जिसका शासनादेश 6 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया गया और 3 जनवरी 2023 को विज्ञप्ति जारी की गई। इस क्रम में 30 मई से 30 जून 2023 तक पूरे माह प्रमाणपत्रों का सत्यापन कार्य हुआ। अब जल्द इन पदों का परिणाम घोषित होने वाली है। इसके अलावा मंत्री द्वारा 24 अगस्त 2023 को चिकित्सा शिक्षा मेडिकल कॉलेज के 1383 पदों को भी वर्षवार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में नर्सिंग संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, महिपाल सिंह, दीपक गौड़, पंकज नौटियाल, अंजन गैरोला, दिनेश पवार, सुरजीत सिंह, अमित धीमान, हेमा नेगी, अलका, राखी, निकिता सेल्विना, रजनी, रंजीता, बीना, प्रीति, मीनाक्षी, नीतू और भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवान, सभासद विभोर बहुगुणा व लखपत भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed