फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Survey started under healthy village and happy village

मरोड़ा गांव में स्वस्थ गांव व सुखी गांव के तहत सर्वे शुरू

Tue, 15 Dec 2020 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Survey started under healthy village and happy village
पाबौ बलाक के मरोड़ा गांव में नाबार्ड की ओर से स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव व सुखी गांव के तहत सर्वेक्षण का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान गांव को स्वच्छ रखने में शौचालयों की मौजूदा स्थिति, सुधारीकरण की आवश्यकता, पानी की व्यवस्था आदि को लेकर जानकारी जुटाई गईं।
विज्ञापन

मरोड़ा गांव में योजना का शुभारंभ करते हुए नाबार्ड के डीडीएम भूपेंद्र सिंह ने पावर प्वाइंट के माध्यम से स्वच्छता के फायदे, नाबार्ड की योजनाएं, साक्षरता अभियान के मुख्य लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन जैसे श्रेष्ठ मिशन में घरेलू शौचालयों के निर्माण के लिए नाबार्ड की ओर से उपलब्ध कराई गई निधि की जानकारी भी दी। नाबार्ड के डीडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि साझेदारी एजेंसी सागर संस्था के माध्यम से मरोड़ा गांव में मौल्यार स्वायत्त सहकारिता के कार्यालय में अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत गांव में स्वच्छता के लिहाज से शौचालयों के सर्वे के तहत पानी की समस्या वाले स्थिति, सुधारीकरण की जरूरत आदि की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। कहा कि बाद में यह सर्वे रिपोर्ट बनाकर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इस मौके पर सागर संस्था के अध्यक्ष डा. सुनील रावत, राजनीश पांडे और सुल्तान सिंह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed