फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Supervisors took the pulse of workers in Thalisain

Pauri News: थलीसैंण में पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली

Thu, 19 Dec 2024 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Supervisors took the pulse of workers in Thalisain

विज्ञापन
थलीसैंण। नवगठित नगर पंचायत थलीसैंण में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा व कांग्रेस से अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों ने टिकट हासिल करने के लिए जोर अजमाइश शुरू कर दी है। वहीं बृहस्पतिवार को विकासखंड थलीसैंण के सभागार में निकाय चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी, हरिद्वार के जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह किरन व प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से दावेदारों के बारे में फीड बैक लिया। इस दौरान विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि नगर पंचायत थलीसैंण का यह पहला चुनाव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ सभी उम्मीदवारों की जीत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि पर्यवेक्षकों की टीम ने दावेदारों का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान जल्द ही सौंपेगी। इस मौके पर जिला प्रभारी विजय कपरवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ममगाईं, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान कैन्यूर आनंद सिंह नेगी और जयसिंह आदि मौजूद रहे।


अध्यक्ष पर एक, सभासद पद पर 12 ने की दावेदारी पेश



नवगणित नगर पंचायत थलीसैंण में पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। जिसको लेकर राजनीतिक लगातार गतिविधियां बढ़ा रहे हैं। बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षकों के सामने अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र महिला कार्यकर्ता विनीता नेगी ने दावेदारी पेश की। जबकि चार वार्डों में 12 पार्टी कार्यकर्ताओं ने मजबूती के साथ टिकट के लिए दावेदारी की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed