{"_id":"6283cef3e0207f736b343464","slug":"students-took-oath-not-to-take-drugs-shrinagar-news-drn4120095147","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को दिलाई नशा निषेध की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को दिलाई नशा निषेध की शपथ
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल में नशा और साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलाई।
सेंटथेरेसास स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने छात्र- छात्राओं और अभिभावकों को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, यातायात के नियमों और नशा उन्मूलन पर जानकारी दी। बताया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़खानी करता है तो इस तरह की घटनाओं को नजरअंदाज न करें। इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें।
कहा कि वर्तमान में नशा एक भयंकर बीमारी का रूप लेता जा रहा है। नशा अपराध की दुनिया की पहली सीढ़ी है। इसीलिए हमें अच्छे समाज की रचना के लिए नशे पर अंकुश लगाना होगा। इसके साथ ही उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप, डायल- 112, 1090, साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 आदि के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम में एसएसआई संतोष पैथवाल, कांस्टेबल अनुज कुमार और आनंद प्रकाश शामिल थे। संवाद