फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students standing at the gate of Garhwal University

गढ़वाल विवि के गेट पर डटे रहे छात्र

Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Students standing at the gate of Garhwal University
श्रीनगर गढ़वाल विवि में धरना प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : SHRINAGAR
छात्र परिषद के निर्णय को निरस्त करने और छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग को लेकर एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र नेता रविवार को भी धरने पर डटे रहे। छात्रों का कहना है कि जब तक 30 नवंबर को आयोजित होने वाली कार्य परिषद की बैठक में छात्रसंघ चुनाव करवाने का निर्णय नहीं लिया जाता है, तब तक आंदोलन चलता रहेगा। वहीं, शनिवार देर शाम छात्र नेताओं ने छात्र संघ चुनाव की मांग के लिए संयुक्त प्रस्ताव कुलसचिव को सौंप दिया।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के छात्रों में छात्रसंघ चुनाव न कराए जाने से रोष है।तीन दिन से छात्र नेता विवि के प्रशासनिक भवन के गेट पर डटे हुए हैं। दिनरात चल रहे धरने की वजह से विवि के कामकाज प्रभावित हो गए हैं। कर्मचारी कार्यालय में नहीं जा पा रहे हैं। शनिवार को छात्रों की कुलपति से वार्ता हुई। कुलपति ने छात्रसंघ चुनाव करने संबंधी प्रस्ताव को कार्य परिषद में रखने का आश्वासन देते हुए आंदोलन खत्म करने की अपील की लेकिन छात्रों ने उठने से मना कर दिया। इसके चलते रविवार को भी धरना जारी रहा। धरनारत छात्रों ने कहा कि जब तक छात्रसंघ चुनाव करवाने के साथ ही छात्र परिषद के निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

छात्र नेता देवकांत देवराड़ी, संदीप राणा, ऋषभ रावत, रामप्रकाश, ऋतांशु कंडारी, अंकित रावत, अंकित उछोली, अमित पड़दाली, सम्राट राणा, सुधांशु थपलियाल और अनमोल भंडारी ने बताया कि कुलसचिव के माध्यम से कुलपति को कार्यपरिषद के लिए प्रस्ताव दे दिया गया है। इसमें कहा गया है कि जबसे गढ़वाल विवि की स्थापना हुई तबसे छात्रसंघ चुनाव होते रहे हैं। वर्ष 2009 में केंद्रीय विवि बनने के बाद भी यह परंपरा जारी रही। छात्र परिषद का निर्णय व्यवहारिक नहीं है इसलिए समस्त छात्र संगठन चाहते हैं कि पूर्व की भांति छात्र संघ चुनाव को यथावत रखा जाए। 30 नवंबर को आयोजित होने वाली कार्य परिषद की बैठक में इस पर स्पष्ट निर्णय लिया जाए ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed