फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students should keep distance instead of sitting in a bunch in college

कॉलेज में झुंड में बैठने के बजाय दूरी बनाए रखें छात्र

Wed, 23 Feb 2022 10:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 10:04 PM IST
विज्ञापन
Students should keep distance instead of sitting in a bunch in college
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसरों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद नियंता मंडल ने कोविड गाइड लाइन और अनुशासन का पालन कराने के लिए बिड़ला परिसर का निरीक्षण किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को झुंड के बजाय दूरी बनाने और मास्क पहनने की सलाह दी गई। साथ ही मैदान में धूप सेंक रहे छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में जाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

बुधवार को चीफ प्रोक्टर (मुख्य नियंता) प्रो. बीपी नैथानी की अध्यक्षता में नियंता मंडल की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर नवांगतुक छात्रों के परिचय पत्रों, परीक्षाओं व कक्षाओं में अनुशासन बनाए रखने और कोविड गाइडलाइन का पालन करवाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

तय किया गया कि अनुशासन बनाए रखने के लिए बिड़ला एवं चौरास परिसर में समय-समय पर कक्षाओं व हॉस्टल का निरीक्षण किया जाएगा। बैठक के पश्चात नियंता मंडल ने बिड़ला परिसर का निरीक्षण करते हुए छात्रों को मास्क पहनने और अनुशासन का पालन करने के लिए कहा। प्रो. नैथानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को चौरास परिसर में नियंता मंडल के साथ ही डीएसडब्लू बोर्ड, हॉस्टल बोर्ड और परिसर निदेशक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान उप नियंता डॉ. जेपी मेहता और सहायक नियंता डॉ. मधुसूदन सती, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. एसके मीणा, डॉ. एससी सती, डॉ. हिमशिखा गुर्साइं, डॉ. वाईपी पुंडीर, डॉ. कमाल अहमद व डॉ. राकेश नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed