फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students organizations of Garhwal University sent memorandum to HRD Minister

गढ़वाल विवि के छात्र संगठनों ने मानव संसाधन विकास मंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 24 Jul 2019 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Students organizations of Garhwal University sent memorandum to HRD Minister
गढ़वाल विवि के विभिन्न छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन भेज मानव संसाधन विकास मंत्री को समस्याओं से अवगत करवाया। कहा कि गढ़वाल विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति न होने से छात्रों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल विवि के छात्र संगठनों ने मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को सात सूत्री मांग पत्र भेजा, जिसमें छात्र संगठनों ने कुलपति पर तानाशाह पूर्ण तरीका अपनाने व छात्र हितों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। ज्ञापन में छात्र संगठनों ने कहा कि विगत डेढ़ वर्षों से विवि में स्थायी कुलपति की नियुक्ति न होने से अध्ययन और अध्यापन कार्य ठप हो चुके है। प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी के नियमों के अनुरूप न तो पूरी तरह ऑनलाइन और न ऑफ लाइन है, जिससे प्रवेश के लिए छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी है। कहा कि कार्यवाहक कुलपति का कार्यकाल विवादों से भरा है। छात्रों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए है। परीक्षा परिणाम भी लंबे समय से घोषित नहीं किए जा रहे है। एम फिल एवं पीएचडी का शैक्षणिक सत्र भी विगत दो वर्षों से शून्य है। बजट का आवंटन भी पक्षपातपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। छात्र संगठनों ने मानव संसाधन विकास मंत्री डा. निशंक से गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलपति को हटाए जाने व स्थायी कुलपति नियुक्त करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में कार्यकारी छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित उछोली, अमित प्रदाली, आयुष मियां, सुजीत गैरोला, अजय पुंडीर, अतुल सती, संदीप राणा, राम प्रकाश आदि विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed