फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students of the first batch of Pabou College will be honored

पाबौ कॉलेज के पहले बैच के विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Mon, 27 Sep 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Students of the first batch of Pabou College will be honored
जिले के राजकीय महाविद्यालय पाबौ का पहला बैच जल्द ही पासआउट हो जाएगा। स्नातक अंतिम वर्ष (छठे सेमेस्टर) की परीक्षाएं 11 अक्तूबर को संपन्न हो जाएंगी। प्राचार्य का कहना है कि पासआउट होने वाले छात्र-छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय पाबौ की स्थापना 23 जुलाई 2018 को हुई थी। वर्तमान में महाविद्यालय का संचालन जीआईसी पाबौ के भवन में किया जा रहा है। कला व वाणिज्य संकाय के संचालन को लेकर महाविद्यालय में प्राचार्य का एक, शिक्षकों के 7 पद सृजित किए गए। हैं। कर्मचारियों में तृतीय श्रेणी का एक, चतुर्थ श्रेणी के तीन पद हैं जबकि अभी मात्र एक शिक्षक का एक पद रिक्त है। महाविद्यालय में पुस्तकालय है लेकिन पद सृजित नहीं किया गया है। महाविद्यालय में 165 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनमें से कला संकाय के अंतिम वर्ष (छठे सेमेस्टर) में अध्ययनरत 30 छात्र-छात्राएं जल्द ही पासआउट हो जाएंगे। वहीं 45 नये छात्रों ने प्रवेश लिया है। प्राचार्य डा. राजेश उभान ने कहा कि महाविद्यालय का पहला पासआउट होने जा रहा है, इससे पूरे महाविद्यालय परिवार में उत्साह व खुशी का माहौल है। ब्लॉक प्रमुख पाबौ डॉ. रजनी रावत का कहना है कि महाविद्यालय के पहले बैच के पासआउट होने को लेकर क्षेत्र में खुशी है। समस्त छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed