{"_id":"6526954c04a508c1c406a904","slug":"students-of-shri-raghunath-kirti-parisar-devprayag-won-five-medals-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-1794-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्रों जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्रों जीते पांच पदक
Wed, 11 Oct 2023 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 11 Oct 2023 06:00 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में हुई राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्रों ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक अपने नाम किए। पांचों छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जहां वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से देहरादून में 15वीं चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस स्पर्धा में श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में एमएससी योग प्रथम वर्ष के चिराग शर्मा और आरती ने स्वर्ण, प्रतीक सिंह चौहान ने रजत, रजत शर्मा तथा गौरव ने कांस्य पदक जीता। पहली बार परिसर के छात्रों ने इस स्पर्धा में भाग लिया, क्योंकि इसी साल इस परिसर में बीएससी और एमएससी योग की कक्षाएं शुरू हुई हैं। यहां कुल 36 विद्यार्थी योग की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। छात्रों का मार्गदर्शन योग विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ. रश्मिता ने किया। परिसर निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने कहा कि उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा के साथ ही यह परिसर योग शिक्षा का भी महत्वपूर्ण केंद्र सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि योग का भविष्य उज्ज्वल है।