फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Students of Garhwal University agitated over removal of poster

पोस्टर हटाने पर भड़के गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र

Fri, 26 Mar 2021 07:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Students of Garhwal University agitated over removal of poster
गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में पोस्टर चिपकाने को लेकर छात्र नेताओं और नियंता मंडल में बहस हो गई। डीएसओ (डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन) एवं एसएफआई (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) छात्र संगठन की ओर से परिसरों में पठन-पाठन शुरू कराने और पुस्तकालय के रीडिंग रूम में बैठने की अनुमति के लिए पोस्टर चिपकाए गए हैं। संगठनों का कहना है कि उन्होंने जायज मांग के लिए हैंडमेड पोस्टर चिपकाए थे, जिन्हें नियंता मंडल ने फाड़ दिया। आरोप लगाया कि विवि प्रशासन मांगों पर कार्रवाई के बजाय छात्रों पर दबाव बना रहा है। छात्र नेताओं ने विरोध स्वरूप नारेबाजी भी की। इस मौके पर आशु नेगी, सौरभ चंद्र सानू, रंजना बर्त्वाल, नीलम, अंकिता, गोविंद, शिखा, रोहित, कविता, शिखा व संतोष आदि मौजूद थे। इधर, विवि के मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा ने कहा कि पोस्टर फाड़े नहीं गए, बल्कि हटवाए गए हैं। परिसर में किसी को भी पोस्टर लगाने की इजाजत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed