{"_id":"65d369eacf9605aa75050f92","slug":"students-locked-out-the-administrative-building-of-bgr-campus-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-103134-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: छात्रों ने बीजीआर परिसर के प्रशासनिक भवन में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: छात्रों ने बीजीआर परिसर के प्रशासनिक भवन में की तालाबंदी
Mon, 19 Feb 2024 08:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 19 Feb 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बिल भुगतान विवाद ने पकड़ा तूल, छात्रसंघ अध्यक्ष ने शुरू किया अनशन
डीडीएसडब्ल्यू से पुलिस शिकायत वापस लेने की मांग, देर शाम सुलझा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के बिल भुगतान विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है। सोमवार को छात्रों ने परिसर के प्रशासनिक भवन परिसर में तालाबंदी की और छात्रसंघ अध्यक्ष ने अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने परिसर की डीडीएसडब्ल्यू के खिलाफ नारेबाजी की और शिकायत वापस लेने की मांग की। देर शाम को छात्रों और डीडीएसडब्ल्यू के बीच मामला सुलझा लिया गया।
छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल ने बताया कि बीते 27-28 दिसंबर 2023 को छात्रसंघ समारोह हुआ था। आयोजन के बिल भुगतान को लेकर डीडीएसडब्ल्यू (उप अधिष्ठाता छात्र कल्याण) की ओर से लगातार विलंब किया गया। कहा कि बिल भुगतान को लेकर बीते 24 जनवरी को डीडीएसडब्ल्यू के साथ बात करने गए थे जहां उन्होंने अच्छा बरताव नहीं किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। कहा कि परिसर निदेशक के सामने मामला सुलझ गया था लेकिन डीडीएसडब्ल्यू ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। अब पुलिस छात्रों से पूछताछ सहित अन्य कार्रवाई कर रही है। उन्होंने डीडीएसडब्ल्यू की ओर से शिकायत वापस लिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में आस्कर रावत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोहित कुमार, विवि प्रतिनिधि विनय रावत, छात्रा प्रतिनिधि खुशी, नवांश बहुगुणा और सूरज आदि मौजूद रहे।
कोट
- छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के आयोजन के बाद परिसर में अवकाश हो गया था। छुट्टियां खत्म होने के बाद बिल भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई गई, लेकिन छात्रसंघ पदाधिकारियों की ओर से बेवजह विवाद खड़ा किया गया। बिना जानकारी के कार्यालय में आकर वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। - प्रो. अनीता रुडोला, डीडीएसडब्ल्यू बीजीआर परिसर पौड़ी।
विज्ञापन
- छात्रसंघ पदाधिकारियों व परिसर की डीडीएसडब्ल्यू के बीच बिल भुगतान के विवाद को प्रो. यूसी गैरोला, प्रो. एमसी पुरोहित की मध्यस्तता के साथ पुलिस की मौजूदगी के बीच सुलझा लिया गया है। - प्रो. प्रभाकर बडोनी, परिसर निदेशक बीजीआर परिसर पौड़ी।