फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Student Police Cadet Scheme SPCP in Uttarakhand

छात्र-छात्राओं को दी अनुशासन, परेड और कानूनों की जानकारी

Tue, 24 Dec 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Student Police Cadet Scheme SPCP in Uttarakhand
श्रीनगर जीआईएडंटी आई मैदान मे विद्यार्थी पुलिस कैडेट योजना के तहत प्रशिक्षण देते पुलिसकर्मी - फोटो : SHRINAGAR
विद्यार्थी-पुलिस कैडेट योजना (एसपीसीपी) के अंतर्गत पुलिस की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए जीआईएंडटीआई मैदान में आउटडोर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को अनुशासन, परेड और कानूनों की जानकारी दी गई। शिविर में चार विद्यालयों राजकीय इंटर कॉलेज स्वीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर, राजकीय हाईस्कूल श्रीकोट गंगानाली और राजकीय हाईस्कूल उफल्डा के 58 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईएंडटीआई मैदान मेें पुलिस की ओर से आउटडोर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रीकोट चौकी प्रभारी महेश रावत, एसआई कृष्ण चंद्र सती और एसआई प्रवीणा सिद्धोला ने सड़क सुरक्षा, यातायात के नियम, नशामुक्ति, अग्निशमन और महिला उत्पीड़न के संबंध में जानकारी देते हुए इनके रोकथाम की जानकारी दी। इस मौके पर छात्र कैडेट्स को परेड का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि एसपीसीपी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का समावेश कर उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित, संस्कारिक और चरित्रवान नागरिक बनाना है। इससे स्कूलों में विद्यार्थियों और पुलिस के बीच सामंजस्य की शुरूआत होगी। ताकि समाज में शांति और जनसुरक्षा के लिए नागरिकों का सहयोग लिया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से युवाओं में सामाजिक प्रतिबद्धता की भावना उत्पन्न होगी और वह अनुशासित होकर असहिष्णुता, नशा, अपराध और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। साथ ही इससे पुलिस विभाग को भी यह जानने में मदद मिलेगी कि युवाओं की पुलिस से क्या अपेक्षाएं हैं। इस अवसर शिक्षक कैडेट मुकेश काला, भरत बुटोला, पूनम रावत और अशोक बाजपेयी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed