फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   State government is committed to the upliftment of state agitators: MLA

प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है: विधायक

Sat, 09 Nov 2024 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
State government is committed to the upliftment of state agitators: MLA

विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती के रूप में सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के उत्थान के लिए प्रतिबंध है। इससे पूर्व विधायक व जिलाधिकारी ने एजेंसी चौक शहीद स्मारक व कंडोलिया स्थित सीडीएस बिपिन रावत पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। रामलीला मैदान में मरचूला में हुए बस हादसे में दिवंगतों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया।

रामलीला मैदान में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों व उनके परिजनों को स्मृति चिंह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल व मुख्यमंत्री का भाषण सुना गया। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि पौड़ी जिला ऐतिहासिक होने के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आधार भूमि है।
विज्ञापन

यहीं से उत्तराखंड राज्य आंदोलन की मांग की चिंगारी उठी थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य आंदोलनकारियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अण्थवाल ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान पौड़ी से ही आंदोलन की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हर एक नागरिक आंदोलनकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि राज्य बनाने में राज्य आंदोलनकारियों की अहम भूमिका रही है। कहा कि राज्य जिस तरह से इन 25 वर्षों में विकास की ओर बढ़ा है उसी तरह अगले 25 वर्षों में प्रदेश देश-विदेशों में एक अलग पहचान बनाएगा। कार्यक्रम में 10 दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण, 20 किशोरी किट, 6 लखपति दीदीयों को प्रमाणपत्र, 5 सीसीएल समूहों को आभासी चैक व रीप द्वारा व्यक्तिगत उद्यम स्थापना लिए 5 लाभार्थियों को चेक वितरण किए गए।
इस अवसर पर उत्तराखंड श्रम बोर्ड के सदस्य संपत रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, सीडीओ गिरीश गुणवंत, एडीएम ईला गिरी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, डीएसटीईओ राम सलोने आदि मौजूद रहे। उधर, जीबीपीआईईटी. संस्थान में एक स्वच्छता अभियान चलाया गया।



निबंध में ऐश्वर्या रहीं प्रथम

निबंध प्रतियोगिता में ऐश्वर्या प्रथम, मोनाली द्वितीय व आस्था तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य करने पर बीरा भंडारी व उनकी टीम को भी सम्मानित भी किया गया। साथ ही विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।




श्रीनगर रोड पर पौधों के संरक्षण को मिला सम्मान

गढ़वाल प्रभाग के वन दरोगा लखपत सिंह पंवार को पौड़ी-श्रीनगर रोड पर पौधों के संरक्षण करने पर सम्मानित किया गया। वर्ष 2010 में तत्कालीन सीएम डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पौड़ी से श्रीनगर तक सड़क किनारे शोभादार पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद वन विभाग ने अमलतास सहित अनेक पौधे रोपे थे। उनके संरक्षण में पंवार ने अहम योगदान दिया था। जिसके चलते आज वह पौधे पेड़ बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed