फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   SSB also liked Seed Bomb campaign

एसएसबी को भी भाया बीज बम अभियान

Sun, 28 Jul 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
SSB also liked Seed Bomb campaign
बीज बम बनाने के तरीका बताते हुए द्वारिका सेमवाल - फोटो : SHRINAGAR
उत्तरकाशी से शुरू हुआ बीज बम अभियान श्रीनगर भी पहुंच गया है। एसएसबी सीटीसी (केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल ) ने भी बीज अभियान में रुचि दिखाई है। वहीं श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अभियान से प्रेरणा लेते हुए बीज बम तैयार किए हैं, जिन्हें 31 जुलाई को फेंका जाएगा।
विज्ञापन

बीज बम अभियान चलाने वाली संस्था के हिमालय पर्यावरण जड़ी-बूटी एग्रो संस्था जाड़ी के सचिव द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने यहां पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताया कि एसएसबी की ओर से बीज बम के संबंध में वार्ता हेतु बुलावा आया है। इसके लिए वह श्रीनगर आए हैं। उन्होंने बताया कि बीज बम मिट्टी, गोबर व पानी को मिलाकर बनाया जाता है। इसमेें दो बीज बनाकर गोल आकार दिया जाता है। तीन-चार दिन तक सूखाने के बाद इसे जंगलों में फेंक दिया जाता है। ताकि अंकुरित बीज से पौधा निकले और जंगल में हरियाली बढ़े। उन्होंने बताया कि इसमें एक भी रुपया खर्च नहीं होता है, क्योंकि सभी चीजें घर में मिल जाती हैं। इसके कई फायदे हैं। बताया कि इससे जंगल में हरियाली बढ़ती है, साथ ही जंगली जानवरों को जंगल में ही भोजन मिल जाता है। उन्हें भोजन की तलाश में आबादी की ओर नहीं आना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीज बम से पौधे बनने का प्रयोग 70 प्रतिशत सफल रहा है। जाड़ी संस्था की पहल पर देशभर में पहली बार 25 से 31 जुलाई तक बीज बम सप्ताह मनाया जा रहा है। जो देश के 7 राज्यों के 500 स्थानों में मनाया जा रहा है। इस मौके पर एसजीआआर के प्रधानाचार्य एलपी सिलोड़ी, विकास पंत व संजय बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed