फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinivasan's newly elected board of municipality sworn in

नगर पालिका श्रीनगर के नवनिर्वाचित बोर्ड ने ली शपथ

Thu, 25 Jul 2019 07:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Srinivasan's newly elected board of municipality sworn in
नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड के लिए बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी समेत 13 वार्ड सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष ने नपा कार्यालय में जाकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र नेगी ने नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी को शपथ दिलाई। इसके बाद सभासद संजय फौजी, विभोर बहुगुणा, राकेश सेमवाल, अनूप बहुगुणा, विनीत पोस्ती, सूरज, सुश्री विनोद मैठाणी, प्रमिला भंडारी, पूजा गौतम, अनीता देवी, हरि सिंह मियां, हिमांशु बहुगुणा व कविता रावत को शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष तिवाड़ी ने जनता को संबोधित करते हुए अपनी प्राथमिकता गिनायी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका विस्तारित क्षेत्र श्रीकोट, घसिया महादेव, डांग व उफल्डा का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सिटी बस सेवा और ई-रिक्शा का जल्दी संचालन होगा। नगर क्षेत्र में वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए नए पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पार्क बनाए जाएंगे। पानी के मीटर हटाने और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक केदारनाथ क्षेत्र मनोज रावत, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, विक्रम नेगी, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी व गणेश तिवाड़ी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार सुनील राज ने किया।
विज्ञापन

गढ़वाली में शपथ
श्रीनगर। नगर पालिका के भक्त्यिाना वार्ड से निर्वाचित सभासद हिमांशु बहुगुणा ने गढ़वाली भाषा में शपथ ली। जिस पर उनको खूब तालियां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed