फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Srinagar Corporation team removed bio medical waste

श्रीनगर निगम की टीम ने हटाया बायो मेडिकल वेस्ट

Sun, 19 Jun 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Corporation team removed bio medical waste
नगर निगम की टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में फेंके गए बायो मेडिकल वेस्ट (जैव चिकित्सीय अपशिष्ट) को खुले स्थान से हटा दिया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन को खुले में कचरा न फेंकने और नहीं जलाने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा निगम इस प्रकरण में सोमवार को कागजी कार्रवाई भी करेगा।
विज्ञापन

बेस अस्पताल श्रीनगर में बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। गत अप्रैल तक हरिद्वार की एक संस्था कचरा उठा रही थी, लेकिन अनुबंध खत्म होने के बाद से कचरे को सुरक्षित स्थान में निस्तारण करने के बजाय खुले में फेंका जा रहा है। आवासीय बस्ती के नाले को भी कचरे से अवरुद्ध कर दिया गया। कचरे की मात्रा कम हो, इसके लिए रोज आग लगाई जा रही है। इससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 18 जून के अंक में कॉलेज/अस्पताल की इस लापरवाही को उजागर करते हुए लोगों की सेहत से खेल रहा मेडिकल कॉलेज शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद उप जिलाधिकारी/नगर आयुक्त अजयवीर सिंह ने नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पंवार के निर्देशन में निगम की सफाई टीम ने रास्ते में बिखरे और नाले में डाले गए कचरे को उठाते हुए सफाई की। पंवार ने बताया कि नाले को साफ कर दिया गया। खुले में गिराया गया कचरा हटा दिया गया है। इसके अलावा अस्पताल को शेष कचरे को सुरक्षित स्थान पर डंप कर निस्तारण के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल से निकल रहे हानिकारक कचरे से जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed