{"_id":"6772df4bb05b6079a501881b","slug":"sri-guru-ram-rai-and-rainbow-school-team-won-the-match-shrinagar-news-c-5-1-gkp1010-582499-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्री गुरु राम राय व रेनबो स्कूल की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्री गुरु राम राय व रेनबो स्कूल की टीम ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। रोटरी क्लब अलकनंदा वैली की ओर से आयोजित स्व. विमला जुगराण स्मृति बालक-बालिका किक्रेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को बालक वर्ग का पहला मैच जीआईसी धद्दी घंडियाल व श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर की टीम के बीच हुआ। जिसमें धद्दी घंडियाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। टीम की ओर से इशांत ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। गुरु राम राय की टीम के गेंदबाज अनुभव ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की टीम ने 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। टीम की ओर से सुमित ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। गेंदबाज इशांत ने तीन विकेट लिए। मैच श्री गुरु राम राय की टीम ने सात विकेट से अपने नाम किया। दूसरा मैच रेनबो पब्लिक स्कूल और जीआईसी कीर्तिनगर के बीच खेला गया।
विज्ञापन
जिसमें रेनबो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम रावत ने सर्वाधिक 27 व शिवम चौहान ने 20 रन बनाए। टीम के गेंदबाज ईश्वर ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआईसी कीर्तिनगर की टीम 10 ओवर में 10 विकेट पर 50 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से सूरज ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। यह मैच रेनबो पब्लिक स्कूल की टीम ने 49 रनों से जीता। मैन ऑफ द मैच शिवम चौहान रहे। आयोजन में प्रदीप मल्ल, कृपाल सिंह पटवाल, अतुल उनियाल, दीवान रावत, अर्जुन सिंह गुसांई, नवल किशोर जोशी, धमेंद्र आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन