फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Some people want to defame the religious places: Aniruddhacharya

Devprayag: युवक के बयान से मचा बवाल, सामने आए अनिरुद्धाचार्य; बोले- धामों को कुछ लोग करना चाहते हैं बदनाम

Tue, 20 May 2025 12:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 12:11 PM IST
सार

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने  पंडा पंचायत को एक वीडियो भेजा है। वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि उक्त युवक की ओर से कही गईं बातें स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।

विज्ञापन
Some people want to defame the religious places: Aniruddhacharya
अनिरुद्धाचार्य महाराज - फोटो : X@Minakshisingh47

विस्तार

सोशल मीडिया पर बदरीनाथ धाम के पुजारी, तीर्थ पुरोहितों एवं महिलाओं पर एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद संत अनिरुद्धाचार्य महाराज को आगे आना पड़ा है। कथित रूप से पौड़ी निवासी बताने वाले एक युवक ने अनिरुद्धाचार्य के प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बदरीनाथ धाम के पुजारी, तीर्थ पुरोहितों व महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं।

विज्ञापन


युवक के धाम के पुजारियों, तीर्थ पुरोहितों के शराब पीकर मंदिर परिसर में आने, पूजा पाठ करवाने संबंधी विवादित बातें वायरल होने के बाद देवप्रयाग निवासी बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित समाज में भारी आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन


श्री बदरीश पंडा पंचायत की ओर से जहां युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई, वहीं अनिरुद्धाचार्य से भी इस मामले में स्थिति साफ करने की मांग की गई थी जिस पर रविवार को अनिरुद्धाचार्य ने एक वीडियो जारी कर पंडा पंचायत को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Hemkund Sahib:  तीन किमी आस्था पथ से सेना ने हटाई बर्फ; सात कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा गुरुद्वारा

वीडियो में अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि उक्त युवक की ओर से कही गईं बातें स्वीकार करने योग्य नहीं हैं। एक व्यक्ति के शराबी होने से सारा समाज शराबी नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पवित्र स्थानों को बदनाम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed