{"_id":"67699d6ae977a48d510da7c7","slug":"solve-problems-on-the-spot-by-organizing-chaupal-in-the-village-cdo-pauri-news-c-5-1-gkp1010-577292-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में चौपाल आयोजित कर समस्याओं का मौके पर निस्तारण करें: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में चौपाल आयोजित कर समस्याओं का मौके पर निस्तारण करें: सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकास भवन सभागार में सुशासन सप्ताह कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिमसें मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने समस्त विभागों के अधिकारियों से कहा कि गांव में जाकर ग्रामीणों की समस्या सुनकर उनका मौके पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिससे ग्रामीणों को मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
सोमवार को आयोजित कार्यशाला में सीडीओ ने कहा कि विभिन्न गांवों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दें। जिससे ग्रामीण स्वरोजगार स्थापित कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गांवों में जो शिविर आयोजित हुए हैं और जो होने हैं, उनकी अभी तक क्या कार्रवाई हुई, उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
कहा कि सीएम पोर्टल पर जो ग्रामीणों की शिकायतें दर्ज हैं, उनका निस्तारण भी मौके पर ही करें और उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दें। सुशासन सप्ताह के अलावा विभागीय अधिकारी गांवों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुने और छोटी-छोटी समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही करें।
विज्ञापन
कार्यशाला में आरटीओ ने सेफ सफर एप की जानकारी दी। कहा कि शादियों के लिए बुक हुए वाहन स्वामियों को सेफ सफर एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि टैक्सी-मैक्सी वाहन स्वामी सीधे सेफ सफर एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जबकि बसों को शादी से पूर्व आरटीओ कार्यालय से शादी के लिए अस्थाई परमिट लेना होता है और उसके बाद सेफ सफर एप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करना होगा।
सीएमओ ने काव्य एप की जानकारी देते हुए कहा कि काव्य एप में हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का डाटा संग्रहित रहता है, ताकि महिलाओं तक समय से सभी जरूरी संसाधन मुहैया कराया जा सकें। वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज लक्ष्मी रावत ने बताया कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास द्वारा हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए 181 हेल्पलाइन योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता दी जाती है। इसके अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से भी अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, आरटीओ द्वारिका प्रसाद, सीटीओ गिरीश चंद, डीएसटीओ राम सलोने, युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह, जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान, एसडीओ विद्युत गोविंद सिंह और एसडीओ वन विभाग आईशा बिष्ट आदि मौजूद रहे।