फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Sinus surgery begins at the Sub-District Hospital

Pauri News: उपजिला चिकित्सालय में शुरू हुई साइनस सर्जरी

Fri, 08 May 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 08 May 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Sinus surgery begins at the Sub-District Hospital
उपजिला चिकित्सालय में शुरू हुई साइनस सर्जरी
विज्ञापन

श्रीनगर। उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में अब साइनस रोग से परेशान मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अस्पताल में शुक्रवार से साइनस की आधुनिक दूरबीन विधि से सर्जरी शुरू हो गई है। पहले ही दिन दो मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। इससे पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. दिगपाल दत्त ने बताया कि पहले मरीजों को इस ऑपरेशन के लिए अन्य बड़े अस्पतालों में जाना पड़ता था। अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर इलाज उपलब्ध हो सकेगा। डॉ. दत्त ने बताया कि अस्पताल में पहले से ही कान के पर्दे में छेद, नाक की टेढ़ी हड्डी और आंखों से लगातार पानी आने जैसी समस्याओं के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अब तक करीब 200 सफल सर्जरी की जा चुकी हैं। साइनस सर्जरी शुरू होना अस्पताल के लिए एक नई उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दो साइनस मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद मरीजों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed