फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shaurya and Jiya won in the compound Olympic round

Pauri News: कंपाउंड ओलिंपिक राउंड में शौर्य और जिया ने मारी बाजी

Fri, 08 Nov 2024 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Shaurya and Jiya won in the compound Olympic round

विज्ञापन
पौड़ी। कंडोलिया मैदान में चल रही राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को तीरंदाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान अंडर 15 आयु वर्ग में तीरंदाजों ने तीरंदाजी कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान कंपाउंड ओलिंपिक राउंड में शौर्य और जिया ने बाजी मारी।

शुक्रवार को कंडोलिया मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक राजकुमार पोरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ युवाओं के लिए खेल जरूरी है। इस दौरान अंडर 15 आयु वर्ग में तन्मय थापा ने प्रथम, सानिध्य कंडारी ने द्वितीय, रुद्रांश भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनन्या बिष्ट प्रथम, दिव्यांशी भंडारी द्वितीय व नव्या कंडारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कंपाउंड बालक वर्ग में शौर्य भट्ट प्रथम, ऋषभ बिष्ट द्वितीय और कबीर वर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में जिया प्रथम, इशिता सिंह द्वितीय व अवनी रावत तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि अंडर 15 आयु वर्ग के बालक ओलिंपिक राउंड में तन्मय थापा प्रथम, रुद्रांश भंडारी द्वितीय व अगस्त्य शर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनन्या बिष्ट प्रथम, दिव्यांशी भंडारी द्वितीय व नव्या कंडारी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपाउंड ओलिंपिक राउंड बालक वर्ग में शौर्य भट्ट प्रथम, ऋषभ बिष्ट द्वितीय, कबीर वर्मा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में जिया प्रथम, इशिता सिंह द्वितीय व अवनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष राज्य क्रीड़ा परिषद एवं तीरंदाजी के संरक्षक जसपाल नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान, निर्णायक रमेश सेमवाल, सचिन, हेम सिंह, विजय मेहरा, सोमनाथ रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed