फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shashank stood first in Pauri district with 97.2% marks.

Pauri News: पौड़ी जिले में शशांक 97.2% अंकों के साथ प्रथम

Sat, 25 Apr 2026 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 25 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Shashank stood first in Pauri district with 97.2% marks.
सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर के छात्र ने राज्य में चौथा स्थान किया हासिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर के शशांक पुरोहित ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा-2026 में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में चौथा स्थान और पौड़ी जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। शशांक ने 500 में से 486 अंक हासिल किए।
प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा। विद्यालय के 6 छात्रों ने विशेष योग्यता (ऑनर) प्राप्त की जबकि 24 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। शशांक मूल रूप से नंदप्रयाग सिमली के रहने वाले हैं। शशांक पुरोहित के पिता राजेंद्र पुरोहित सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर में शिक्षक तथा माता विमला पुरोहित आर्श पब्लिक स्कूल डांग श्रीनगर में शिक्षिका हैं। संवाद
विज्ञापन



इंजीनियरिंग, मेडिकल और विज्ञान के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहते हैं टॉपर
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के छात्र व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले शशांक भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाकर देश सेवा करना चाहते हैं। शशांक प्रतिदिन नियमित तौर पर पांच से छह घंटे स्वाध्याय करते हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल की मेरिट में 24वां स्थान हासिल करने वाले हैप्पी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली के छात्र हैं। उनके पिता पंकज कुमार दिल्ली में नौकरी करते हैं जबकि माता मंजू देवी गृहिणी हैं। वह मूल रूप से जाखणीधार ब्लॉक के दनोली खंडोगी के निवासी हैं। हैप्पी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं। इंटर बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में 16वें स्थान पर रहे अभय के पिता विजय प्रकाश शाह राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौंखाल में शिक्षक हैं जबकि माता गुड्डी देवी गृहिणी हैं। अभय इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। इंटर में मेरिट सूची में 20वी रैंक पर रहे आयुष शाह के पिता संजय शाह एलआईसी श्रीनगर में कार्यरत हैं जबकि माता पुष्पा देवी गृहिणी हैं। आयुष विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं। आयुष शाह पूर्व में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे थे। संवाद

श्रीकोट गंगानाली के तीन छात्रों ने बनाई मेरिट सूची में जगह
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट के तीन विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। हाईस्कूल में हैप्पी मेहरा ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 24वां स्थान हासिल किया। हैप्पी छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है। इंटरमीडिएट में अभय शाह ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में 16वां जबकि आयुष शाह ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर 20वां स्थान पाया। अभय और आयुष कीर्तिनगर ब्लॉक के कोठार गांव के एक ही परिवार से हैं और चाचा-ताऊ के बेटे हैं। प्रधानाचार्य भीमराज बिष्ट ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
-------------------
श्रीनगर की गुंजन बनीं विद्यालय की टॉपर
श्रीनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में गुंजन ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वह एक-दो नंबर से प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान नहीं ला पाई। गुंजन ने बताया कि उन्हें अंग्रेजी और साइंस में अच्छे अंकों की उम्मीद थी। मूल रूप से वह कीर्तिनगर ब्लॉक के टकोली गांव की रहने वाली है और उसके पिता भगवती प्रसाद पुंडोरा फोटाेग्राफर हैं जबकि माता गीता देवी गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि वह इंटर बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आए इसके लिए वह अभी से मेहनत पर जुट जाएंगी। संवाद

-------------------
मेरिट में आने से रहे गए सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट के कई छात्र
श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली के छात्र मेरिट में आते-आते रह गए। प्रधानाचार्य भीमराज सिंह बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में शिवाशीष भट्ट ने 92.2 प्रतिशत, प्रिंसी ने 92 प्रतिशत, रिजुल रावत ने 91 प्रतिशत, अक्षत चमोली ने 90.6 प्रतिशत, अनामिका ने 90 प्रतिशत और सिमरन चमोला ने 90.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इंटर बोर्ड में आयुष शाह ने 93.4 प्रतिशत, प्रांजल पुरोहित ने 91 प्रतिशत, मयंक पुरोहित ने 90.2 प्रतिशत, मृणाल घिल्डियाल और अतुल रावत ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed