फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shanvi, Ayan and Pavani won fancy dress competition

शान्वी, अयान व पावनी ने जीती फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता

Wed, 13 Nov 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Shanvi, Ayan and Pavani won fancy dress competition
शरदोत्सव में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शान्वी, अयान व पावनी के नाम रही। प्रतियोगिता के पांच वर्ष तक के वर्ग में शान्वी रावत प्रथम, प्राप्ति भट्ट द्वितीय व कार्तिक पटेल तृतीय रहे। छह से 10 वर्ष तक में अयान प्रथम, अर्पणा नौटियाल द्वितीय व अदिति रावत तृतीय स्थान पर रही। ओपन वर्ग में पावनी बहुगुणा प्रथम, महक द्वितीय व रफत तृतीय रहा। वहीं, रस्सा-कशी प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग फाइनल में बीआर मॉडर्न स्कूल विजेता व राजमती देवी विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली उप विजेता बना। बालिका वर्ग में सेंट थॉमस विजेता व बीआर मॉडर्न स्कूल उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी पौड़ी विजेता व राजमती देवी विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली उप विजेता बना। बालिका वर्ग में जीजीआईसी पौड़ी विजेता और बीआर मॉडर्न स्कूल उपविजेता रहा। ओपन पुरुष वर्ग में वार्ड नंबर पांच विजेता और इगल फिटनेस उपविजेता और महिला वर्ग में ग्राम उज्याड़ी विजेता और जय गढ़गोरिल पौड़ी गांव उपविजेता बना। प्रतियोगिता में राकेश कठैत, मनमोहन रावत, जितेंद्र राय, एसपी बहुगुणा, विक्रम रावत, प्रवीन नेगी व मदन भंडारी निर्णायक रहे।
विज्ञापन

फोटो
मार्चपास्ट में सेंट थॉमस व नेहरू मॉन्टेशरी अव्वल
पौड़ी। शरदोत्सव के आगाज पर नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों ने मार्चपास्ट व झांकी की शानदार प्रस्तुतियां दी। मार्चपास्ट के सीनियर वर्ग में सेंट थॉमस स्कूल पौड़ी प्रथम, बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी द्वितीय, राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कोलज तिमली व जीआईसी नगर संयुक्त रूप से तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में नेहरू मॉन्टेशरी स्कूल प्रथम, शकुंतला मॉडर्न स्कूल व सेंट जेम्स स्कूल और शिशु-विद्या मंदिर व हरीश आदर्श स्कूल तृतीय रहा। झांकी के सीनियर वर्ग पर एसजीआरआर स्कूल पौड़ी प्रथम, बीआर मॉडर्न स्कूल द्वितीय, जीजीआईसी व विद्या मंदिर तृतीय रहा। जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर पौड़ी प्रथम, सेंट जेम्स द्वितीय व नेहरू मॉन्टेशरी स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

म्यूजिकल चेयर में गुनगुन जीती
पौड़ी। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता प्राथमिक वर्ग में गुनगुन प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व प्रियांशु रावत तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग में शान पांथरी प्रथम, अनुराग नेगी द्वितीय व सक्षम नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में काकुल प्रथम, आरुषि रावत द्वितीय व नेहा रावत तृतीय स्थान पर रही। ओपन महिला वर्ग में रजनी रावत प्रथम, नूतन भट्ट द्वितीय व हिना गुर्साइं ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed