फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Seven mark sheets and one degree found suspicious during verification, complaint lodged with police

Pauri News: सत्यापन में संदिग्ध मिले सात अंकपत्र और एक डिग्री, पुलिस में दी तहरीर

Fri, 13 Mar 2026 11:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 13 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Seven mark sheets and one degree found suspicious during verification, complaint lodged with police
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन में सत्यापन के लिए आए सात अंक पत्रों व एक डिग्री को विवि ने संदिग्ध पाया। ऐसे में विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई और संदिग्ध अंकपत्रों के मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। यह अंक पत्र अलग-अलग सत्र एवं विवि से संबद्ध अलग-अलग संस्थानों के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों व कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों के स्नातक व स्नातकोत्तर के अंक पत्र व डिग्री संबंधित विवि में सत्यापन के लिए भेजे जाते हैं। ऐसे ही मामले में गढ़वाल विवि के परीक्षा विभाग में सत्यापन के लिए आए सात अंक पत्रों व एक डिग्री विवि के रिकाॅर्ड नहीं मिले हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान ने बताया कि सात अंकपत्र व एक डिग्री का विवि प्रशासन के रिकाॅर्ड से मिलान नहीं हो पाया। ऐसे में यह संदिग्ध लग रहे हैं। यह अंकपत्र व डिग्री विवि प्रशासन की ओर से निर्गत नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग विभागों व कंपनियों से यह अंकपत्र सत्यापन के लिए आए हैं। इस मामले में श्रीनगर कोतवाली में तहरीर देकर जांच व कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि विवि प्रशासन की ओर से आई तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed