फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   SDM caught shortcomings in two petrol pumps of Srinagar

श्रीनगर के दो पेट्रोल पंपों में एसडीएम ने पकड़ी कमियां

Wed, 18 May 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
SDM caught shortcomings in two petrol pumps of Srinagar
उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने श्रीनगर और श्रीकोट स्थित दो पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। दोनों पेट्रोल पंपों में कमियां पाई गई। एसडीएम पंप संचालकों को अनियमितता दूर कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम एसडीएम सिंह और खाद्य पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल श्रीकोट मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। एसडीएम के अनुसार, जांच के दौरान कर्मचारी वर्दी में नही थे। पेट्रोल पंप रात 10 बजे बंद किया जा रहा है, जबकि चार धाम यात्रा को देखते हुए 24 घंटे खुला रखने के निर्देश हैं। निरीक्षण के दौरान शौचालय में भी गंदगी पाई गईं। सिंह ने बताया कि श्रीनगर बाजार में स्थित जीएमओयू पेट्रोल पंप मेें कमियां पाई गई। ग्राहकों को पेट्रोल बोतल में दिया जा रहा था। यहां भी पेट्रोल का घनत्व एवं तापमान औसत मानक के अनुसार नहीं मिला। दोनों पेट्रोल पंप संचालकों को तत्काल कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed